adevertisment Adevertiisment banner

बलिया पुलिस को मिला बड़ी सफलता, 50 पैकेट शराब के साथ पांच को किया गिरफ्तार

बलिया। बलिया जिले में रेवती थाना पुलिस ने नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए लाई गई पचास पैकेट अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रेवती कस्बे से नगर पंचायत के एक पिकअप वाहन से लाई गई यह शराब जब्त करने के बाद इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है और नगर पंचायत के तीन कर्मचारियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बैरिया के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने रेवती कस्बे से बृहस्पतिवार की रात नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में खड़े एक पिकअप वाहन को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी पचास पैकेट अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

उस्मान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की तथा जल लिपिक मुहम्मद वसीम, संविदा कर्मी धर्मेंद्र और पंचा पासवान के साथ ही श्रीप्रकाश साहनी तथा हरेंद्र गिरी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शराब नगर पंचायत चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए लाई गई थी।

Related Articles

Back to top button