adevertisment Adevertiisment banner

औरैया में पुलिल मुठभेड़ के दौरान अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

औरैया/अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के मंगला काली मंदिर के पास पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान 5 वर्षीय बालिका के अपहरण किए जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया है।

पढ़ इन दरवाजा मोहल्ला निवासी राधिका पुत्री अरविंद का शुक्रवार को अपहरण कर लिया गया था। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चारू निगम ने एसओजी व कोतवाली पुलिस को लगाया था। आरोपी द्वारा फिरौती के तौर पर दो लाखों रुपए मांगे गए थे। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।

इसके बाद मंगला काली मंदिर के पास पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, पुलिस को आते देख आरोपी ने फायर कर दिया। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली आरोपी दीपक के पैर में जा लगी जिससे वह घायल हो गया।

घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने बताया कि वह बच्ची का ममेरा मामा है, रुपए के लालच में आकर उसने राधिका का अपना किया था। एसपी चारू निगम ने बताया कि आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button