adevertisment Adevertiisment banner

Lucknow-69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने घेरा केशव प्रसाद का आवास

Lucknow-69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत चयनित 6800 आरक्षित वर्ग के शिक्षक अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के आवास का घेराव किया इस दौरान अभ्यर्थियों ने जोरदार नारेबाजी भी की। केशव प्रसाद के आवास के सामने भारी पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है की बेसिक शिक्षा विभाग और प्रशासन के लोग वादाखिलाफी कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों की मुलाकात मुख्यमंत्री से कराने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक उनकी मुलाक़ात नहीं हो पायी इसी बात से नाराज अभ्यर्थी एक बार फिर केशव प्रसाद के आवास पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।
भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने सभी अभ्यर्थियों को जबरदस्ती बस में बैठकर इको गार्डन धरना स्थल ले जाकर छोड़ दिया।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं अमरेंद्र पटेल ने बताया की लखनऊ हाई कोर्ट के डबल बेंच में 69000 शिक्षक भर्ती संबंधित मामले की सुनवाई चल रही है।

Lucknow-also read-Raipur -मुख्यमंत्री ने शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित

इस संबंध में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और विभाग के अधिकारी ने हम अभ्यर्थियों से मीटिंग में जो वादे किए थे उसके मुताबिक सरकार के वकील कोर्ट में पक्ष नहीं रख रहे हैं बल्कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विरोध कर रहे हैं। यह अभ्यर्थी चाहते हैं कि उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करई जाए। अमरेंद्र पटेल ने बताया की मुख्यमंत्री के ही आदेश से हुई जाँच के बाद 6800 आरक्षित वर्ग की चयन सूची आई थी। अभ्यर्थियों को उम्मीद हैं की उनकी मुलाक़ात मुख्यमंत्री जी से होने पर पूरे मामले का सही निस्तारण हो जायेगा।

Related Articles

Back to top button