New Delhi: Manoj Tiwari ने दिया वोट, मतदाताओं से वोट डालने का किया निवेदन

New Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली से Bhartiya Janta Party के उम्मीदवार Manoj Tiwari ने यमुना विहार के मतदान केंद्र सर्वोदय बाल बालिका विद्यालय नंबर 1 के बूथ नंबर 60 में मतदान किया। मतदान करने के बाद केंद्र के बाहर उपस्थित पत्रकारों से तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र का प्रहरी सम्मानित मतदाता आज देश की सरकार तय करने जा रहा है। लोकतंत्र में मताधिकार वह अचूक शस्त्र है जिसका उपयोग कर हर नागरिक देश की सरकार बनाता है। इस अधिकार का उपयोग मैंने किया अन्य लोगों को भी करना चाहिए।

New Delhi: also read- Gorakhpur: CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में की गोसेवा

उन्होंने कहा कि इस अधिकार का उपयोग करने का चांस 5 साल में केवल एक ही बार मिलता है और कोई भी अच्छी सरकार देश के भविष्य में निर्णायक भूमिका का निर्वहन करती है। इसलिए हमें अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए और अपने घरों से निकलकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button