Chhatishgarh- बायसन ने मूक बधिर युवती पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Chhatishgarh- जिले के वनमंडल कटघोरा में घूम रहा बायसन ग्राम सलोरा तक पहुंच गया। ग्राम के पास खेत की ओर गई मूक बधिर एक युवती को बायसन ने हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। nजानकारी के अनुसार कटघोरा रेंज के ग्राम सलोरा निवासी साधना केवट उम्र (18 वर्ष) पिता फागु केवट अपनी बहन चंद्रिका के साथ ग्राम के बाहर रविवार सुबह खेत की ओर गई थी। वहां से दोनों वापस लौट रही थी। इसी दौरान बायसन ने दौड़ते हुए उस पर हमला कर दिया। युवती मूकबधिर होने की वजह से इशारा करती रही, लेकिन उसकी छोटी बहन कुछ समझ नहीं पाई। बाद में चंद्रिका समझकर शोर मचाने लगी तो परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद गंभीर घायल युवती को कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर कर दिया गया है। रेंजर अशोक कुमार मन्नेवार ने बताया कि घायल को 500 रुपये तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। बायसन एतमानगर रेंज होते हुए फिर से जटगा की ओर चला गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। पहले इस क्षेत्र में हाथियों से डर बना हुआ था। अब बायसन का भी डर लोगों को है।

Chhatishgarh- also read-New Delhi- इटली की मेलोनी ने जी7 गर्भपात विवाद को तवज्जो नहीं दी

Related Articles

Back to top button