NEW DELHI- Sonakshi Sinha की शादी की खबरों के बीच भाई लव सिन्हा ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, बढ़ गई फैंस की चिंता
NEW DELHI- सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। दोनों करीब 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब इन शादी की खबरों के बीच सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा की सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। लव ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो थोड़े नाराज हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबार 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच एक्ट्रेस के प्री-वेडिंग फंक्शन की डिटेल्स भी धीरे-धीरे सामने आने लगी हैं। खबरों की मानें तो 20 जून को हल्दी का फंक्शन रखा गया है। ये फंक्शन सोनाक्षी के बांद्रा स्थित घर पर होगा और इसमें लगभग 50 गेस्ट शामिल होंगे।
सोनाक्षी के ‘मामा’ ने कही ये बात
लेकिन अफवाह की मानें तो अचानक से शादी की खबर से सोनाक्षी के परिवार के लोग बहुत खुश नहीं हैं। पहले खबर थी कि शत्रुघ्न सिन्हा शादी फंक्शन को अटेंड नहीं करेंगे क्योंकि सोनाक्षी ने उन्हें शादी के बारे में नहीं बताया। फिर खबर आई कि पिता की नारजगी दूर हो गई है और वो अपनी लाडली बिटिया की शादी में जरूर शामिल होंगे। ये खबर सोनाक्षी के ‘मामा’ पहलाज निहलानी ने एक न्यूज पोर्टल से शेयर की थी।
लव सिन्हा का क्रिप्टिक पोस्ट
इस बीच सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक कैप्शन के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट ने फैंस की चिंता को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,”आज आप किस पक्ष की तरफ रहेंगे?