adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand- तीर्थयात्रा के लिए देहरादून से पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालु, पहली बार हिंदू यात्री भी गए पाक

Uttarakhand- तीदेहरादून से 72 तीर्थयात्रियों का जत्था बुधवार शाम गुरुधामों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ। देहरादून से यात्री पहले अमृतसर जाएंगे, फिर पाकिस्तान। इस बार खास यह है कि जत्थे में सिख श्रद्धालुओं के साथ 12 हिंदू श्रद्धालु भी शामिल हैं। खास यह भी है कि पहली बार पाक से हिंदू यात्रियों को वीजा मिला है।

गुरुद्वारा दुख निवारण साहब नेहरू कॉलोनी देहरादून के महासचिव जत्थेदार सरदार रणजीत सिंह ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे रेलवे स्टेशन से जत्था लाहौरी एक्सप्रेस से रवाना हो गया। 21 जून को दल अमृतसर से पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। पाकिस्तान जाने के बाद वहां गुरुद्वारा पंजा साहब, गुरुद्वारा करतारपुर साहब, गुरुद्वारा डेरा साहब (लाहौर), गुरुद्वारा सच्चा सौदा, गुरुद्वारा रोड़ी साहब के दर्शन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 30 जून को जत्था वापस अमृतसर आ जाएगा। एक जुलाई को लाहौरी एक्सप्रेस से वापस देहरादून पहुंचेंगे।

रणजीत सिंह ने बताया कि वो लगातार दो दशकों से यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संगत में शामिल सभी यात्री पहली बार पाकिस्तान जा रहे हैं। देहरादून से पहली बार दल में 12 हिंदू यात्री भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार पाकिस्तान ने सभी श्रद्धालुओं को वीजा दिया है। पहले हिंदू यात्रियों को वीजा नहीं मिलता था। गुरुधाम के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। दल में अधिकांश बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button