adevertisment Adevertiisment banner

Up News- सल्लहा में आकाशीय विजली गिरने से किशोर की मौत, वृद्ध घायल

Up News-  कौशाम्बी मंझनपुर तहसील के गुवारा तैयबपुर के मजरा सल्लहा गांव में वृहस्पतिवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर व एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने किशोर की मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की हालत को गंभीर देखते हुए प्रयागराज एसआरएन रेफर कर दिया गया।

सल्लहा गांव का संजीत सरोज उम्र 12 वर्ष पुत्र चंदन लाल व छोटे लाल उम्र 65 वर्ष वृहस्पतिवार की दोपहर खेत की तरफ बकरी चराने गए थे। करीब दो बजे अचानक बिजली गिरने से संजीत व छोटेलाल बुरी तरह झुलस गए। जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने संजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटेलाल की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज एसआरएन अस्पताल भेज दिया। संजीत की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। संजीत छह भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button