Delhi – पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, गिरफ्तार

Delhi – प्रशांत विहार इलाके में बीती रात एक पति ने सिर्फ शक में ही अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के कुछ देर तक तो शव के पास ही बैठा रहा। बाद में अचानक से प्रशांत विहार थाने चला गया। जहां पुलिस वालों को बोला कि मैंने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके उसके घर के कमरे से शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसके परिजनों को वारदात की जानकारी दे दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रशांत विहार थाने में रात राजापुर इलाके में किराये पर रहने वाला 35 सल का रामकुमार आया था। जिसने पुलिस वालों को बताया कि साहब मैंने अपनी पत्नी कंचन (26) की गला दबाकर हत्या कर दी है। कंचन का शव घर के कमरे में पड़ा हुआ है। शुरुआत में तो शक हुआ लेकिन बाद में पुलिस वालों ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जिसके तुरंत बाद रामकुमार को उसके घर पर ले गई। कमरे में कंचन का शव पड़ा था। आसपास कुछ सामान भी फैला हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिये बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया। क्रॉइम और फॉरेंसिक टीम की सहायता से सबूत इकट्ठा किये।

रामकुमार से पूछताछ करने पर पता चला कि वह मूलरूप से उन्नाव यूपी का रहने वाला है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। करीब सात साल पहले दोनों परिवार की मर्जी से उनकी शादी हुई थी लेकिन उनके कोई बच्चा नहीं हुआ। उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था। शक और पारिवारिक कलह के कारण आए दिन कंचन से झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले वह अपने गांव किसी काम से गया था। कंचन को फोन करके कई बार वापिस गांव आने के लिये कहा था लेकिन वह आनाकानी करने लगती थी। बीती रात वह गांव से वापिस आया। कंचन से गांव चलने के बारे में बातचीत की। कहासूनी के बीच दोनों में झगड़ा होने लगा। उसी बीच उसने गुस्से में आकर कंचन का गला दबा दिया था। कंचन के

अचेतावस्था में होने पर उसने कंचन को होश में लाने की भी काफी कोशिश की थी। उसने उस नाक आदि पर हाथ लगाकर उसकी सांसें चलने के बारे में भी देखा था। जब उसको लगा कि कंचन मर गई है। उसका गुस्सा शांत हो गया था। वह काफी देर तक उसके पास ही बैठा रहा था लेकिन सजा भूगतने के लिये वह कुछ देर बाद प्रशांत विहार थाने चला गया था।

Related Articles

Back to top button