Yamuna Nagar- दुष्कर्म आरोपी के परिजनाें की गिरफ्तारी की मांग पर किया प्रदर्शन

Yamuna Nagar- छछरौली थाना के अंतर्गत गांव दसौरा में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के परिजनाें की गिरफ्तारियां और सजा को लेकर परिजन व गडरिया समाज के लोगों ने मंगलवार काे लघु सचिवालय के सामने इकठ्ठा होकर प्रदर्शन किया और जिला पुलिस अधीक्षक से हत्यारे आरोपी के परिजन को भी गिरफ्तार करने की मांग की।

इस मौके पर गडरिया समाज के प्रधान नरसिंह ने बताया कि चार दिन पहले आरोपी दरिंदे ने बच्ची को बहला फुसलाकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और बड़ी निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर उसके शव को खेत में दबाकर फरार हो गया था। उन्होंने कहा कि इस केस में आरोपी को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी के परिजन भी उतने ही दोषी है जितना की आरोपी राजेश दोषी है। क्योंकि जब आरोपी अपने घर आया और उसने अपने कपड़े बदले तो उसको घरवालों ने ही भगा दिया था। जबकि घरवालों का यह कर्तव्य बनता था कि वह उस दरिंदे इंसान को तुरंत पुलिस के हवाले करते। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से हमारी मांग है कि इस केस में आरोपी के परिजन ने भी उसकी मदद की है। उन्हें भी गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए और इस मामले को फास्ट्रेक कोर्ट में चलाकर आरोपी को फांसी पर लटकाया जाए।

Yamuna Nagar- Bade Miyan Chote Miyan: निर्माताओं ने निर्देशक अली अब्बास जफर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Related Articles

Back to top button