Ranchi- झारखण्ड में पांच डीएसपी बदले गए, सिल्ली डीएसपी बने अनुज उरांव

Ranchi- राज्य सरकार ने पांच डीएसपी का तबादला किया है जबकि सात डीएसपी का तबादले के आदेश को विलोपित करते हुए दो को पोस्टिंग दी है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार सुनील कुमार रजवार को झारखंड जगुआर का डीएसपी, अरविंद कुमार सिंह को चांडिल का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नौशाद आलम को धनबाद जिला का विधि व्यवस्था डीएसपी बनाया गया है।

इसी प्रकार कोडरमा के पुलिस मुख्यालय दो डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह को बाघमारा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सीआईडी के डीएसपी अनुज उरांव को सिल्ली का डीएसपी बनाया गया है।

दूसरी ओर हजारीबाग मुख्यालय दो डीएसपी नीरज को खलारी डीएसपी के पद को विलोपित किया गया है। डीएसपी रेल 2 जय गोविंद प्रसाद गुप्ता के रामगढ़ मुख्यालय का डीएसपी संबंधी 25 सितंबर की अधिसूचना को विलोपित किया गया है। इसप्रकार जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के 25 सितंबर की अधिसूचना को विलोपित करते हुए उन्हें एसीबी का डीएसपी, जमशेदपुर रेल डीएसपी जय श्री कुजूर और एसीबी के डीएसपी नवीन कुमार सिंह एवं शकील अबिद शम्स के 25 सितंबर की अधिसूचना को विलोपित किया गया है। साथ ही गिरिडीह के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी के 25 सितंबर की अधिसूचना को विलोपित करते हुए अगले आदेश तक उन्हें सीआईडी का डीएसपी बनाया गया है।

वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी का पदस्थापन हो गया है और उनका पदस्थापना कहीं नहीं किया गया है। वह पुलिस मुख्यालय में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button