adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: पश्चिम बंगाल के बीरभूम की कोयला खदान में विस्फोट, पांच मजदूरों की मौत, कई गंभीर घायल

Kolkata: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के खयाराशोल ब्लॉक के अंतर्गत लोकपुर थाना क्षेत्र के भादुलिया गांव में सोमवार को एक कोयला खदान में भीषण हादसा हाे गया। गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड (जीएमपीएल) कोयला खदान में हुए विस्फोट से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे काे देखते हुए मरने वाले मजदूराें की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के बाद खदान में मौजूद अधिकारी और ऊपरी प्रबंधन के कर्मचारी मौके से फरार हो गए हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विस्फोट के कारण मृतक मजदूरों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए हैं। इस घटना में घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है और बाकी बचे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं।

घटना सोमवार सुबह की है जब मजदूर कोयला निकालने के काम में लगे हुए थे। शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि कोयला निकालने के दौरान विस्फोटक का असावधानी से इस्तेमाल इस दुर्घटना का कारण बना।

Kolkata: also read- Nepal: काठमांडू में होटल खरीद ऑनलाइन जुआ अड्डा चलाने के आरोप में 5 चीनी नागरिक गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को बीरभूम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं बाकी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत कार्य तेज कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button