adevertisment Adevertiisment banner

Mumbai- कांग्रेस पार्टी ने जारी की 14 उम्मीदवारों की चौथी सूची

Mumbai-  महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी की चौथी सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें मुंबई की अंधेरी वेस्ट विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने अंधेरी वेस्ट से सचिन सावंत की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। लेकिन सावंत ने नाराजगी व्यक्त की क्योंकि वह बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद अब पार्टी ने अंधेरी वेस्ट से अशोक जाधव की उम्मीदवारी का ऐलान किया है।

Mumbai-Bhopal- जोहर कप में मध्य प्रदेश अकादमी के तीन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

कांग्रेस की चौथी सूची में अमलनेर से डॉ अनिल शिंदे, उमरेड से संजय नारायणराव मेश्राम, आरमोरी से रामदास मसराम, चंद्रपुर से प्रवीण नानाजी पडवेकर, बल्लारपुर से संतोष सिंह चंदन सिंह रावत, वरोरा से प्रवीण सुरेश काकड़े, नांदेड़ उत्तर से अब्दुल सत्तार अब्दुल गफूर, औरंगाबाद पूर्व से लहू एच. शेवाले, नालासोपारा से संदीप पांडे, अंधेरी पश्चिम से अशोक जाधव, शिवाजीनगर से दत्तात्रय बहिरट, पुणे छावनी से रमेश आनंदराव भागवे, सोलापुर दक्षिण से दिलीप ब्रह्मदेव माने और पंढरपुर से भागीरथ भालके को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button