adevertisment Adevertiisment banner

Sultanpur: अधेड़ की गोली मारकर हत्त्या के मामले मे, तीन आरोपित गिरफ्तार 

Sultanpur: थाना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव मे एक बुजुर्ग की हत्त्या के मामले मे चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तीन हत्यारोपित को गिरफ्तार किया है।

थाना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक व्यक्ति सुरेंद्र प्रताप पांडे (65) की रविवार की शाम गोली मार कर हत्या कर दी गयी। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी कैलाश मिश्रा, अंकित मिश्रा व बद्रीप्रसाद मिश्रा पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार इन दोनों परिवारों के मध्य जिला न्यायालय में वाद (मुकदमा) चल रहा है। जिसकी वजह से पांडे व मिश्रा दोनों परिवारो में रंजिश चल रही थी। मृतक के शव को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Sultanpur: also read- New Delhi: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि प्रथम दृष्टया यह पता चला है, कि दोनों पक्षों की ओर से जिला न्यायालय में वाद चल रहा है जिसकी रंजिश के चलते यह घटना हुई है। इसमें अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button