adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: वरिष्ठ डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल में भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताई

Kolkata: वरिष्ठ डॉक्टरों के एक समूह ने पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल की वैधता और भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताई है। पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल के भ्रष्टाचार के खिलाफ बैठक के लिए मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव को भेजे गए पत्र पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। दिसंबर की शुरुआत में पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल की बैठक होने वाली है।

Kolkata: also read- UP News: संत कबीर नगर के कांटी चौकी के पास हुआ हादसा, तीन जवान और ड्राइवर हुए घायल

आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक डॉक्टर की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल एक बैठक करने जा रही है। हालांकि उस घटना के बाद यह पहली बैठक है, लेकिन इसको लेकर संशय बना हुआ है। अगले सोमवार और मंगलवार को होने वाली बैठक की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल पहले ही आरोपित संदीप घोष, विरुपाक्ष बिस्वास, अभिक दे के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। दूसरी ओर, कई परिषद सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। वहीं, सीनियर डॉक्टर सवाल उठा रहे हैं कि घटना के चार महीने बीत जाने के बाद भी उन्होंने अब तक बैठक क्यों नहीं की? उन्होंने इस संबंध में नेशनल मेडिकल काउंसिल को भी लिखा है लेकिन अभी तक वहां से कोई उत्तर नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button