adevertisment Adevertiisment banner

Up News- 65 स्थानों पर दी दबिश,16 को किया गिरफ्तार 226 लीटर अवैध शराब बरामद

Up News- कौशाम्बी जिले में उच्च अधिकारियों के आदेश एवं एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश कर जनपद के सभी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है,पुलिस टीम ने कुल 65 स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बनाने वाले 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने कुल 226 लीटर अवैध शराब बरामद की है वही 8.6 कुंतल अवैध शराब बनाने के लिए रखा हुआ लहन भी नष्ट किया है।

जनपद के सभी थाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब बनाने वाले गिरफ्तार किए गए लोगों को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Up News- New Delhi- भारतीय तीर्थयात्री कर सकेंगे श्री कटासराज मंदिर के दर्शन, पाकिस्तान उच्चायोग ने जारी किए 84 वीजा

Related Articles

Back to top button