adevertisment Adevertiisment banner

Hisar- मंत्री गंगवा के गांव में अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा

Hisar-राज्य के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक

अधिकारियों ने गांव के जोहड़ के चारों ओर किए गए अवैध कब्जों पर पीला पंजा चला दिया।

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा और इस दौरान लगभग आधा दर्जन अवैध मकानों

को तोड़कर अन्य मकान मालिकों को तीन दिन का नोटिस जारी किया गया है।

गांव के सरपंच भगवान दास के अनुसार लगभग दो साल

पहले अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के विकास के लिए बजट मंजूर हुआ था। योजना में तालाब

के चारों ओर फुटपाथ निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रावधान है। साथ ही तालाब का

सौंदर्यीकरण भी किया जाना है, लेकिन अवैध निर्माण के कारण यह काम शुरू नहीं हो पा रहा

था। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट और खंड विकास अधिकारी विशाल बाजवा तथा डीएसपी

किशोरी लाल मौके पर मौजूद रहे।

उधर, जिन लोगों के मकान तोड़े गए हैं, उन्होंने

सरपंच पर चुनावी रंजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनाव में वोट ना देने के

कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। प्रभावित लोगों का दावा है कि तालाब के आसपास

कुल 27-28 घर हैं लेकिन कार्रवाई चुनिंदा मकानों पर की गई है और जिन मकानों को तोड़ा

गया, वे जोहड़ के नक्शे से बाहर हैं।

हालांकि सरपंच भगवान दास ने इन आरोपों को गलत

बताते हुए कहा कि कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है और तालाब की जमीन पर किए

सभी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। आने वाले दिनों में यह अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button