adevertisment Adevertiisment banner

Haryana- मंत्री राव नरबीर सिंह ने दिया उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन

Haryana- राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने सोमवार को बहादुरगढ़ में बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की वार्षिक आमसभा में उद्यमियों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए किसी के साथ-साथ उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देना भी जरूरी है।

नरबीर सिंह ने कहा, हमारी सरकार का प्रयास है कि नागरिकों को रोजगार और सभी सहूलियत मिलें। हम उद्यमियों को उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करेंगे। प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने में उद्यमी भी सरकार के सहयोगी बनें। हमारी सरकार सभी जिलों में विशेषकर उद्योगों में पिछड़े जिलों में उद्योग स्थापित करने के लिए नीति बना रही है। नए औद्योगिक सेक्टर विकसित करेंगे। उन्होंने हर जिले में इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने की बात भी कही। झज्जर जिले में भी फुटवियर पार्क विकसित करना शामिल है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारा राज्य कृषि प्रधान रहा है। अब हमें आगे बढ़ने की जरूरत है और उद्योगों में भी नंबर एक बनना है। हम सभी ने देखा कि गुरुग्राम का विकास मारुति और डीएलएफ के आने से शुरू हुआ और देश का अग्रणी शहर बन गया। इसी तर्ज पर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उद्योग बढ़ेंगे तो देश प्रदेश तरक्की करेगा। अच्छी बात यह कि छोटा राज्य होते हुए हरियाणा उद्योगों में बेहतर काम कर रहा है।

बहादुरगढ़ से विधायक राजेश जून और नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने उद्योग मंत्री का स्वागत करते हुए बीसीसीआई की वार्षिक बैठक को संबोधित किया और उद्यमियों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बीसीसीआई अध्यक्ष सुभाष जग्गा, दिल्ली से पूर्व विधायक रामकिशन सिंघल, राजकुमार गुप्ता, सतीश छिकारा, नरेंद्र छिकारा सहित काफी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button