Arariya- पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह

Arariya-  फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में शुक्रवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार के द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजीव रंजन ने कहा कि डॉ श्री कृष्ण सिंह आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाते हैं।उन्होंने बिहार के पहले मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया। उनके शासनकाल में बिहार में जमींदारी प्रथा से मुक्त देश में पहला राज्य बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका बिहार की तरफ से बहुत ही महत्वपूर्ण रही है।देश को आजाद कराने और बिहार में अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता सेनानियों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन उन्होंने किया था।मौके पर विद्यालय के शिक्षक सहित स्कूल के बच्चे मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button