Mau News-फार्मर रजिस्ट्री व अंश निर्धारण को लेकर तहसील सभागार में हुई समीक्षा बैठक, SDM अशोक कुमार सिंह ने दिए निर्देश

Mau News: Review meeting held at the Tehsil auditorium regarding the farmers' registry and determination of land shares; SDM Ashok Kumar Singh issued directives.

Mau News-तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी (SDM) अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री, एग्री स्टेक और अंश निर्धारण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में किसानों के भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल करने, एग्री स्टेक डेटाबेस को अद्यतन करने और भूमि के अंश निर्धारण के कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिले, इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री और अंश निर्धारण के लंबित कार्यों को तेजी से निपटाया जाए।
इस बैठक में घोसी तहसीलदार अनीश सिंह, नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव, क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) तथा सभी लेखपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Read Also-Maratha Reservation: मराठा आरक्षण: सरकार का प्रतिनिधिमंडल से मनोज जारांगे की चर्चा विफल, आंदोलन जारी

Related Articles

Back to top button