New Delhi- अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए शिक्षक पुंडीर का चयन

New Delhi- ट्रायल के आधार जनपद से एकमात्र चयनित खिलाड़ी पुंडीररुद्रप्रयाग, 16 मार्च (हि.स.)। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल-नवासू में कार्यरत व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह, जनपद से एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिनका प्रदेश की टीम में चयन हुआ है।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जााता है, जिमसें देश के विभिन्न राज्यों के सिविल सर्वेसेज विभिन्न खेल स्पर्धाओं क्रिकेट, हॉकी, एथलीट, फुटबाल, वॉलीबाल, बैटमिंटन, टेबिल टेनिस, कैरम में प्रतिभाग करते हैं। इसी कड़ी में अब, क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल के व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर का चयन हुआ है।

राज्य स्तर पर ट्रायल के आधार पर चयनित क्रिकेट खिलाड़ी व व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर नई दिल्ली सचिवालय द्वारा 17 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम से खेलेंगे। शिक्षक पुंडीर अपने कॉलेज जीवन में भी एचनबी केंद्रीय विवि की टीम से नॉर्थ जोन स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं। साथ ही व्यायाम शिक्षक के तौर पर कार्य करते हुए बीते एक दशक से वह विद्यालय स्तर पर भी खेल प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं।

उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं। इधर, मुख्य शिक्षाधिकारी प्रमेंद्र सिंह बिष्ट, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक अजय कुमार चौधरी, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेश भट्ट ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक पुंडीर के चयन पूरे शिक्षक समाज सहित जनपद के लिए गौरव की बात है।

Related Articles

Back to top button