adevertisment Adevertiisment banner

Gold and silver rate: “सर्राफा बाजार में आई मंदी, सोना और चांदी के दाम में कमी”

Gold and silver rate: घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 89,660 रुपये से लेकर 89,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 82,190 रुपये से लेकर 82,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। कीमत में कमजोरी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी भी आज 1,02,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 89,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 82,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 89,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 89,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 82,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 89,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 82,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 89,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 89,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 82,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 89,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 82,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 89,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Gold and silver rate: also read- IND v/s West Indies: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का पहला खिताब जीता”

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 89,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 82,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Related Articles

Back to top button