Ram Navami- पूर्वी सिंहभूम में रामनवमी की धूम, श्रद्धालु हुए भक्ति में लीन

Ram Navami- पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में सोमवार को रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इसे लेकर पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य आयोजन किए गए हैं। रामनवमी को लेकर चाईबासा, सरायकेला, चांडिल, आदित्यपुर के आलावा साकची, मानगो, बारिडीह, पोटका सहित पूरे इलाका में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। हल्दीपोखर में निकाली गई हनुमान झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विजय बजरंग अखाड़ा के लाइसेंसधारी रतन सोनकर ने बताया कि इलाके में रामनवमी का पर्व पारंपरिक और भव्य तरीके से मनाया जाता है। अखाड़ा जुलूस में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होते हैं।

वहीं अखाड़ा जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं और करतब दिखनेवाले कलाकारों ने कौशल दिखा कर दिल जीत लिया। इनमें युवतियां भी पीछे नहीं रही। उनकी लाठी, तलवार और भाला चलाने के कौशल को देखकर सभी ने अपने दांतों तले उंगलियां दबा लिए।

प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रामनवमी के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट रहा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल खुद बाइक से विभिन्न जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर रहे थे। शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक (नो-इंट्री) लगा दी गई थी। ताकि, जुलूस के दौरान किसी तरह की बाधा नहीं आए। खुद डीआईजी मनाेज रतन चाैथे लगातार कंट्राेल रुम से मानिटरिंग कर रहे थे। एसएसपी किेशाेर काैशल शहर में घूम घूम कर सुरक्षा का जायजा ले रहे थे।

Related Articles

Back to top button