adevertisment Adevertiisment banner

Lucknow- नवनिर्मित चारदीवारी का लोकार्पण

Lucknow- नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज लखनऊ में दिनांक 1 मई 2025 को प्रो० अमित भारद्वाज, निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश प्रयागराज, का आगमन हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने उच्च शिक्षा निदेशक महोदय का पुष्पगुच्छ प्रदान कर महाविद्यालय परिसर में स्वागत किया। उक्त अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा महोदय ने महाविद्यालय में दशकों के अतिक्रमण हटने की उपरान्त, नवनिर्मित चारदीवारी का लोकार्पण किया। महाविद्यालय के ग्रेन बेल्ट में पर्यावरण संबंधी किए जा रहे सभी प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की, जिसमें पोषण वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, और प्राकृतिक खाद के प्रयोग प्रमुख रूप से हैं । व्यक्तिगत रुचि दिखाते हुए निदेशक महोदय ने सभी का भौतिक निरीक्षण भी किया और साथ ही एनबीआरआई टीम द्वारा महाविद्यालय परिसर में लगाए जा रहे फ्लोरीकल्चर गार्डन का विमोचन किया और वृक्षारोपण भी किया।

लोकार्पण के कार्यक्रम के उपरान्त माननीय निदेशक महोदय ने एक समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने महाविद्यालय में परीक्षा के संबंध में हो रही तैयारी, समर्थ पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की अद्यतन स्थिति का लेखा-जोखा, आदि प्राप्त किया। उक्त बैठक में निदेशक महोदय ने अध्यापकों का आह्वान किया कि वे उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में प्राणपण से सन्नद्ध हो जाएं ताकि उच्च शिक्षा में गुणात्मक अभिवृद्धि और उन्नयन किया जा सके। साथ ही उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप छात्राओं को भारत की आवश्यकता के अनुरूप तैयार करें।

Related Articles

Back to top button