adevertisment Adevertiisment banner

Kaushambhi News: इण्डोनेशिया की सिम से कौशाम्बी में हुई लूट की साजिश, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढ़ेर, 4 बदमाश गिरफ्तार

Kaushambhi News: कौशाम्बी जिले में करोड़ों की कॉपर तार की लूट की साजिश के लिए विदेशी सिम का प्रयोग किया गया था। इंडोनेशिया की सिम से VOIP CALL पर बात कर लूट की साजिश रची गई। लूट के लिए पहले ट्रक चालक की गोली मार कर हत्या की गई। फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए ढाबा के पास झाड़ियों को चुना गया। शव की शिनाख्त न हो सके इसके लिए बदमाशो ने ट्रक चालक को नग्न कर फेंका। लेकिन कौशाम्बी पुलिस ने सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की मदद से आखिर लूट कांड का खुलासा कर दिया और लूट के एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया और चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। वही दो बदमाश अभी भी फरार है। जिन पर कौशाम्बी पुलिस ने 25- 25 हजार और आईजी प्रयागराज जोन ने 50- 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Kaushambhi News: also read- Kaushambhi News: बाइक सवार तीन व्यक्ति ट्रक से टकराये, तीनों की हुई मौके पर दर्दनाक मौत

मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है जहा शनिवार की देर रात एक नग्न अवस्था में युवक का शव हाइवे किनारे झाड़ी में मिला था। जिसकी पहचान राजस्थान निवासी सांवरमल के रूप में हुई थी। सांवरमल खुद की ट्रक चलाता था और गुजरात से कॉपर तार को लोडकर प्रयागराज आ रहा था। जिसे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और कॉपर तार को लूट लिया। लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया और एक अपराधिक को एनकाउंटर में ढेर कर दिया और अन्य 4 को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई कॉपर तार लदी हुई ट्रक बरामद कर लिया और एक अर्टिगा कार भी बरामद की है। कोखराज थाना पुलिस ने घटना की जांच के दौरान अर्टिगा में बैठे हुये 01 व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका नाम सन्तोष उर्फ राजू पुत्र जयप्रकाश निवासी पोरई कला थाना खेता सराय जनपद जौनपुर है। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 मई को बरीपुर मोड थाना कोखराज के पास ट्रक चालक की हत्या कर ट्रेलर माल सहित लूटकर कसिया सर्विस लेन के पास चालक के शव को फेक दिया था। आरोपी ने यह भी बताया की ट्रेलर में लदा हुआ माल 02 करोड रूपयें में बेचने के लिये कानपुर के कुछ कबाड़ियों से मेरी बातचीत हुई है। आरोपी सन्तोष उर्फ राजू ने कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मेरा सम्पर्क इण्डोनेसियाई सिम द्वारा VOIP CALL के माध्यम से मुम्बई के इम्तियाज से हुआ था, उसने मेरी बात कानपुर के शकील से कराया था, जिसने लूट का माल खरीदने की बात कही थी, इसीलिए मैने 15 मई को अपने अन्य 02 साथियों रंजीत पुत्र चन्देश निवासी राजागंज कुंम्भ थाना बरदहा जनपद आजमगढ़ व कार्तिक पुत्र अनिल निवासी पोरई खुर्द थाना खेता सराय जनपद जौनपुर के साथ मिलकर ट्रेलर में लदे कॉपर वायर को लूटने के उद्देश्य से ट्रेलर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी एवं शव को झाड़ियों में फेककर पिस्टल को थोड़ी दूर झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस आरोपी को आलाकत्ल पिस्टल बरामद कराने हेतु घटनास्थल पर ले गई तो वह कुछ देर तक पुलिस टीम को इधर-उधर घुमाता रहा फिर अचानक झाड़ी से लोड पिस्टल को उठाकर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दिया, आरोपी द्वारा किये गये फायरिंग से प्रभारी निरीक्षक कोखराज एवं एक अन्य उपनिरीक्षक के पहने हुये बुलेटप्रूफ जैकेट पर एक-एक गोली लगी। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त सन्तोष उर्फ राजू को गोली लगी और वह मौके पर घायल होकर गिर गया। जिसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ में मारा गया अपराधी सन्तोष उर्फ राजू एक कुख्यात एवं शातिर किस्म का अपराधी था जो रेकी करके हत्या लूट एवं अन्य गम्भीर अपराध कारित करता था। पुलिस ने लूट का माल खरीदने के लिये आये 04 आरोपियों (कबाड़ियों) मो0 अकरम पुत्र फतेमोहम्मद निवासी 132/318 बाबू पुरवा थाना बाबू पुरवा कानपुर, शकील अहमद पुत्र मो० जहीर शेख निवासी 103/301 मीरपुर चुन्नीलाल चौराहा थाना रेल बाजार कानपुर नगर,आफताब पुत्र अलीमउल्ला निवासी कटहुला थाना एयरपोर्ट प्रयागराज,अमित कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी 281/23 गल्ला मण्डी नौबस्ता थाना नौबस्ता कानपुर को अरेस्ट कर लिया। वही दो फरार आरोपियों रंजीत और कार्तिक पर कौशाम्बी पुलिस ने 25- 25 हजार और आईजी प्रयागराज जोन ने 50- 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button