Amethi News-अखिल भारतीय हिन्दू गौरव महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोनीत हुई अधिवक्ता अनुपमा पाठक

Amethi News-अखिल भारतीय हिन्दू गौरव महासभा ने अमेठी हेतु मनोनयन पत्र जारी किया है जिसमें महिला मोर्चा से अमेठी जिलाध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता अनुपमा पाठक को मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन से अनुपमा पाठक को जिले में महिला मोर्चा की गतिविधियों को संचालित करने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुपमा पाठक के मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। अनुपमा पाठक के नेतृत्व में महिला मोर्चा की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि
अनुपमा पाठक एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं और उन्होंने समाज सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके मनोनयन से जिले में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
वहीं आगे की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि अनुपमा पाठक के नेतृत्व में महिला मोर्चा की गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने की योजना है। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ मिलकर काम करेंगे और जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए काम करेंगे।
अधिवक्ता अनुपमा पाठक ने बताया कि हिंदुत्व की समस्याओं को लिए कार्यरत रहूंगी, और समाज में महिलाओं पर हो रहे भिन्न-भिन्न उत्पीड़न व उनके हर समस्याओं में बढ़ चढ़ कर सहयोग कर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करतीं रहूंगी, वहीं समाजसेवियों द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस पद व दायित्व के पूर्व भी अनुपमा द्वारा न्याय दिलाने का कार्य अनवरत जारी रहता था, वहीं भिन्न-भिन्न माध्यमों से दूर संचार व सामूहिक रूप से भी लोगों ने बधाइयां दीं।

Amethi News-Read Also-Chandauli News: नशे के लिए तस्करी कर रहे कफ सीरप के साथ एक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button