adevertisment Adevertiisment banner

Ayodhya News-अंजनी गौशाला समिति द्वारा श्री राम जन्मभूमि प्रवेश द्वारा पर किया गया वृहद भंडारा

Ayodhya News-रामनगरी अयोध्या में ज्येष्ठ बड़े मंगल को लेकर दर्जनों जगह वृहद भंडारे का आयोजन किया गया,ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को लेकर अंजनी गौशाला समिति के अध्यक्ष और निर्वाणी अनि अखाड़े की महासचिव महंत सत्यदेव दास की तरफ से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम जन्मभूमि पथ पर हजारों श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा।

निर्वाणी अनि अखाड़ा के महासचिव सत्यदेवदास ने बताया ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवारों को ‘बड़ा मंगल’ कहा जाता है. यह दिन विशेष रूप से संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक की गई पूजा से बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साधक को समस्त कष्ट से मुक्ति दिलाते हैं। समिति की व्यवस्थापक गदाधर दास द्वारा बताया गया बड़ा मंगल पर हनुमान जी और प्रभु श्रीराम की आराधना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमानजी की मुलाकात अपने प्रभु श्रीराम से हुई थी। ऐसे में ज्येष्ठ के मंगलवार बड़े मंगल के रूप में पूजे जाते हैं। वही हनुमत मार्केट में व्यापारियों द्वारा बड़ा मंगल पर भंडारें का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह रोहित, समाजसेवी व्यापारी नेता राम प्रसाद पांडे, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा, संजय पांडे, सुमित,गोपाल जी,बहादुर सहित अन्य दर्जनों व्यापारियों का योगदान रहा।

समाजसेवी राम प्रसाद पांडे ने बताया आज 20 मई को ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है, जिसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों को विशेष पुण्य और संकटों से मुक्ति मिलती है। आज के दिन धनिष्ठा नक्षत्र और द्विपुष्कर योग बन रहा है, जो पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

Ayodhya News-Read Also-Lucknow News-प्रदेश में “आईटीआई चलो अभियान” की शुरुआत, युवाओं के कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

Related Articles

Back to top button