adevertisment Adevertiisment banner

Amethi News-सशक्त नारी, समृद्धि समाज: महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Amethi News-शासन के निर्देश पर ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजय चौहान व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल के निर्देशन में आज जनपद के सभी 13 विकासखंडों सहित विकासखंड गौरीगंज में जनपद स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, बीसी सखी, विद्युत सखी, मनरेगा की महिला श्रमिक, मेंट, रानी मिस्त्री, और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की महिला लाभार्थी शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना तथा उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की, साथ ही जिन महिलाओं ने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया था, उन्हें सम्मानित भी किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की महिला लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। जनपद स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम विकासखंड गौरीगंज के सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “आज की महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से सशक्त बना रही हैं। बीसी सखी, विद्युत सखी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और मनरेगा की श्रमिक महिलाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ बन रही हैं।

सरकार की मंशा है कि हर महिला आत्मनिर्भर बने और अपने परिवार व समाज को दिशा दे।” उन्होंने यह भी कहा कि “प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्यक्रम न सिर्फ महिलाओं को आवास का अधिकार दे रहे हैं, बल्कि उन्हें संपत्ति में हिस्सेदारी देकर आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ है, जो भविष्य में और अधिक महिलाओं को स्वावलंबन की राह पर अग्रसर करेगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला ने अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी महिला लाभार्थियों को दी।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि योजनाओं से जुड़कर उन्हें न केवल आर्थिक सहयोग मिला है, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान भी प्राप्त हुआ है।

Read Also-Amethi News-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत करें आवेदन

Related Articles

Back to top button