adevertisment Adevertiisment banner

Stock market trades: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

Stock market trades: घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है। कारोबारी सत्र की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। हालांकि, शुरुआती गिरावट के बाद कुछ समय के लिए बाजार में खरीदारी का समर्थन देखने को मिला, जिससे दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में आ गए। लेकिन यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई और बिकवाली के दबाव में बाजार दोबारा फिसल गया। पहले एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स में 0.13% और निफ्टी में 0.25% की गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन

शुरुआती कारोबार में एटरनल, बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया, जियो फाइनेंशियल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 0.82% से लेकर 1.49% तक की मजबूती देखी गई। वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 1.20% से लेकर 2.31% तक की गिरावट दर्ज की गई।

कुल बाजार स्थिति

अब तक के कारोबार में बीएसई पर कुल 2,408 शेयरों में व्यापार हो रहा था, जिनमें से 1,087 शेयर हरे निशान में जबकि 1,321 शेयर लाल निशान में थे। सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयरों में तेजी जबकि 21 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 शेयर बढ़त के साथ और 28 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

सेंसेक्स आज 167.33 अंकों की कमजोरी के साथ 81,465.69 के स्तर पर खुला और शुरुआती बिकवाली के चलते यह गिरकर 81,414.02 तक पहुंच गया। बाद में लिवाली के चलते यह 81,698.21 अंक तक चढ़ा, लेकिन बिकवाली के दबाव में यह दोबारा लाल निशान में आ गया। सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 109.67 अंकों की गिरावट के साथ 81,523.35 पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी ने आज 21 अंकों की गिरावट के साथ 24,812.60 पर कारोबार की शुरुआत की थी। यह शुरुआती गिरावट में 24,780 तक फिसला, लेकिन लिवाली से 24,863.95 तक उछला। हालांकि, बिकवाली फिर हावी हो गई और सुबह 10:15 बजे यह 60.95 अंकों की कमजोरी के साथ 24,772.65 पर पहुंच गया।

Stock market trades: also read- Mau News: दूरदर्शी सोच और समाज कल्याण की मिसाल थीं अहिल्याबाई होलकर

पिछला कारोबारी दिन

गुरुवार को बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार खत्म किया था।
सेंसेक्स 320.70 अंक (0.39%) चढ़कर 81,633.02 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 81.15 अंक (0.33%) की बढ़त के साथ 24,833.60 पर बंद हुआ था।

Related Articles

Back to top button