Stock market: शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 81 हजार के नीचे फिसला
Stock market: घरेलू शेयर बाजार में आज सप्ताह की शुरुआत कमजोर रुझानों के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ खुले और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बने रहे। निवेशकों की बिकवाली हावी रही, हालांकि बीच-बीच में कुछ हद तक लिवाली भी देखने को मिली जिससे गिरावट को कुछ थामने की कोशिश हुई।
सेंसेक्स और निफ्टी की चाल:
आज बीएसई सेंसेक्स 236.59 अंक की गिरावट के साथ 81,214.42 के स्तर पर खुला। शुरुआती 20 मिनट में ही यह 560 अंकों से अधिक टूटकर 80,654.26 तक गिर गया। इसके बाद थोड़ी लिवाली के चलते इसमें हल्का सुधार देखा गया, लेकिन गिरावट का रुख बना रहा। सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 611.92 अंक यानी 0.75% की गिरावट के साथ 80,839.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी ने भी 81 अंकों की कमजोरी के साथ 24,669.70 पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती दबाव में यह गिरकर 24,526.15 तक आ गया। हालांकि लिवाली से इसमें थोड़ी तेजी आई, फिर भी सुबह 10:15 बजे यह 166.35 अंकों की गिरावट के साथ 24,584.35 पर ट्रेड कर रहा था।
मूवर्स और शेकर्स:
-
तेजी वाले शेयर:
शुरुआती एक घंटे के कारोबार में Apollo Hospitals, Adani Ports, Hindustan Unilever, Mahindra & Mahindra और Bharat Electronics जैसी कंपनियों के शेयरों में 0.62% से 2.81% तक की मजबूती दर्ज की गई। -
गिरावट वाले शेयर:
वहीं दूसरी ओर Hero MotoCorp, Bajaj Auto, HCL Technologies, JSW Steel और HDFC Bank जैसे दिग्गज शेयरों में 1.47% से 1.94% तक की गिरावट देखी गई।
मार्केट का समग्र प्रदर्शन:
अब तक के कारोबार में कुल 2,491 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,368 शेयर हरे निशान में और 1,123 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयरों में तेजी रही, जबकि 21 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। निफ्टी के 50 में से 17 शेयर बढ़त और 33 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
Stock market: also read- Siliguri News-लग्जरी कार से मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार
पिछले सप्ताह का संक्षेप:
शुक्रवार, 31 मई को सेंसेक्स 182.01 अंक (0.22%) की गिरावट के साथ 81,451.01 पर और निफ्टी 82.90 अंक (0.33%) कमजोर होकर 24,750.70 के स्तर पर बंद हुआ था।