Bangladeshi Hajj pilgrims die: सऊदी अरब में बांग्लादेश के 23 हज यात्रियों की मौत, लौटने लगीं वापसी उड़ानें

Bangladeshi Hajj pilgrims die: बांग्लादेश से इस वर्ष हज यात्रा पर सऊदी अरब गए 87,100 तीर्थयात्रियों में से 23 की मृत्यु हो गई है। मृतकों में 21 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। यह जानकारी बांग्लादेश के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के हज प्रबंधन पोर्टल के ताज़ा अपडेट में दी गई है।

डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष हज के दौरान 15 तीर्थयात्रियों की मौत मक्का में, सात की मदीना में और एक की अराफात में हुई। जेद्दा, मीना या मुजदलिफा से इस बार किसी मृत्यु की सूचना नहीं है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार मृतकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है—2023 में 65 और 2022 में 121 बांग्लादेशी हज यात्रियों की मृत्यु हुई थी।

इस बीच सऊदी अरब से बांग्लादेशी हाजियों की वापसी भी शुरू हो चुकी है। पहली वापसी हज उड़ान 10 जून को सुबह 10:54 बजे 369 तीर्थयात्रियों को लेकर ढाका स्थित हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। स्वदेश लौटे जायरीन का एयरपोर्ट पर फूलों से स्वागत किया गया और एयरलाइंस बूथ पर उन्हें जमजम पानी की बोतलें प्रदान की गईं।

Bangladeshi Hajj pilgrims die: also read- Raigarh: डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बांग्लादेश के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार, हज यात्रियों की वापसी का चरण 10 जुलाई तक जारी रहेगा। मंत्रालय ने मृत तीर्थयात्रियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और सभी यात्रियों की सुरक्षा और कुशल यात्रा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button