adevertisment Adevertiisment banner
Trending

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता हुईं कोरोना संक्रमित, घर में किया आइसोलेट

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना संक्रमित हो गई हैं। पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी खुद को क्वारनटीन कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुनीता केजरीवाल ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि पिछले साल अरविंद केजरीवाल ने लक्ष्ण सामने आऩे के बाद कोरोना का टेस्ट करवाया था। हालांकि तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। अब हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज हो रहे हैं। कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण दिल्ली के अस्पतालों में बेड्स की कमी देखने को मिल रही है। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के कारण ऑक्सीजन की भी किल्लत हो गई है। दिल्ली सरकार कोरोना मरीजों के लिए तेजी से अस्थाई अस्पताल बना रही है और बेड्स की संख्या बढ़ाने में जुट गई है।

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने छह दिनों के लिए दिल्ली में लॉकडाउन लगा दिया है। यह लॉकडाउन 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button