adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra : आश्वासन पर ही चल रही भाजपा सरकार:सुनीता

मुख्यमंत्री नामित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा

Sonbhadra : उत्तर प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन संगठन द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट पर अपनी पांच सूत्री मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को दिया।
संगठन जिला अध्यक्ष सुनीता ने बताया कि
मध्यान्ह भोजन योजना के तहत प्रदेश भर में रसोइया की भूमिका निभा रही रसोइया कर्मियों की बेहतरी, उनके जीवन जीने लायक मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और उनकी सेवाओं की निरंतरता के सम्बन्ध में कोई चिंता नहीं है।
उच्च न्यायालय के आदेश, 45 व 46 वे भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिस के अनुरुप कर्मचारी के रूप में मान्यता देने, न्यूनतम वेतन, ईएसआई, ईपीएफ, ग्रेड्यूटी देने की दशक भर से उठ रही मांगों को अनसुना कर दिया गया।

प्रदेश में पिछले वर्षों से विद्यालयों की बंदी और कंपोजिट विद्यालय बनाने की कार्यवाही चल रही है। शिक्षको, शिक्षा मित्रों को समायोजित करने की व्यवस्था तो है। किंतु रसोइया कर्मियों के नियोजन की निरंतरता के सम्बन्ध कोई स्पष्टता नहीं है।
मानदेय के रूप में मिलने वाले 2000 रू के भुगतान में भी कई कई महीने लग जाते हैं। वर्तमान समय में भी 5 माह का भुगतान बकाया है। जबकि बच्चों के शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, कृषिकार्य और त्योहारों का समय है। रक्षा बंधन जैसा त्योहार सामने है। वही अध्यक्ष ने बताया कि जब से सरकार बनी है तब से केवल आश्वासन पर ही चलाई जा रही है सरकार इस मौके पर
सचिव सोनी, फुलमती,शान्ति देवी,फुलझरी, चन्द्रावती ,सोनी देवी, ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियन एक्टु के सचिव नाजमा खातून, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा छात्र नेता अमीना खातून
ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियन एक्टु अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button