Red Alert in Himachal:लगातार हो रही बारिश, कहीं पुल ध्वस्त तो कहीं बह गए मकान; पांच की मौत, 2000 भक्त फंसे

Red Alert in Himachal:हिमाचल प्रदेश में लगातार मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई जिलों में भूस्खलन, बादल फटने और नदियों के उफान से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश से कई पुल बह गए और दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। चंबा जिले में धार्मिक यात्रा पर गए करीब 2000 श्रद्धालु फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (SDMA) ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। नदियों के किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है।

Red Alert in Himachal:Read Also-Chandauli News- बाबा कीनाराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मेला स्थल, मंदिर परिसर में भ्रमण कर सुविधाओं का डीएम एसपी ने लिया जायजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button