adevertisment Adevertiisment banner

UP LT Grade Exam Schedule:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निर्धारित कार्यक्रम जारी किया

जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा आठ विषयों में संपन्न होगी

UP LT Grade Exam Schedule:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) परीक्षा-2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।

आयोग सचिव औंकार नाथ सिंह के हस्ताक्षर से जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा आठ विषयों में संपन्न होगी—सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि/उद्यानकर्म, उर्दू और संगीत।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार

  • सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 17 जनवरी 2026 को प्रथम सत्र (पूर्वाह्न 9:00 से 11:00 बजे तक)

  • जीव विज्ञान उसी दिन द्वितीय सत्र (अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे तक)

  • अंग्रेजी 18 जनवरी को प्रथम सत्र में

  • शारीरिक शिक्षा 18 जनवरी को द्वितीय सत्र में

  • कला 24 जनवरी को प्रथम सत्र में

  • कृषि/उद्यानकर्म 24 जनवरी को द्वितीय सत्र में

  • उर्दू 25 जनवरी को प्रथम सत्र में

  • संगीत 25 जनवरी को द्वितीय सत्र में आयोजित होगी।

आयोग ने बताया कि यह परीक्षा पूरे प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और संबंधित विषयों के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

UP LT Grade Exam Schedule:Read Also-21 साल बाद फिर से शुरू हुई SIR प्रक्रिया, CEC ने बताया क्यों जरूरी है?

Related Articles

Back to top button