adevertisment Adevertiisment banner
Trending

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी साझा की. सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने पिता को खो दिया है. बेहद दुखद. दिल्ली के लोगों के लिए सत्येंद्र खुद दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण कहर बरपा रहा है. शनिवार को पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से 412 मौतें हुई हैं और 25,219 नए कोविड मामले सामने आए. इसके अलावा 27,421 लोग रिकवर हुए थे. दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 96,747 है. वहीं दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 31.61 % है.

दिल्ली में अब 10 मई तक लॉकडाउन
दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्विटर पर बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. अब दिल्ली में 10 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा.

पिछले दो हफ्ते से दिल्ली में लॉकडाउन लागू है, जिसकी मियाद सोमवार सुबह पांच बजे खत्म हो रही थी. हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज ही लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया है.

Related Articles

Back to top button