adevertisment Adevertiisment banner
Trending

आईपीएल पर कोरोना का कहर, दो खिलाड़ी मिले संक्रमित, आज होने वाला KKR-RCB का मैच रद्द

नई दिल्ली। कोरोना के कहर का असर अब आईपीएल पर भी पड़ गया है. सोमवार को होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स और बेंगलुरु के मैच को रद्द कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद ये फैसला लिया गया है.

आईपीएल के 14वें सीजन के 30वें मैच में सोमवार को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना था. यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होना था.

कोरोना के संक्रमण काल में बीसीसीआई ने मजबूत ‘बायो-बबल’ का हवाला दिया था, जिसके बाद अब तक 29 मैच सफलतापूर्वक कराए गए. चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए. लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीजन के 30वें मैच को फिलहाल रद्द कर दिया गया है.

पिछले कुछ हफ्तों से भारत में संक्रमण के रोजाना तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं और इस दौरान प्रतिदिन चार लाख से अधिक मामले भी सामने आए. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रोजाना मरने वालों का आंकड़ा भी तीन हजार से अधिक है.

इससे पहले खबर आई थी कि देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच BCCI ने IPL-14 में खिलाड़ियों के लिए बायो बबल को और सख्त कर दिया है. लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ी संक्रमण से नहीं बच पाए.

कहा गया था कि होटल में ठहरे खिलाड़ियों और सदस्यों को बाहर से खाना ऑर्डर करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बबल में रह रहे खिलाड़ी अब सिर्फ होटल के भीतर मिलने वाला ही खा सकेंगे. केकेआर के कोविड संक्रिमत खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है.

उधर, लगातार 4 जीत के साथ एक समय शीर्ष पर चल रही विराट कोहली की अगुआई वाली आरसीबी की टीम पिछले 3 मैचों में 2 हार के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई है. कोलकाता की टीम 7 में से 2 ही मैच जीत पाई है. वह 7वें स्थान पर है.

पिछले साल यूएई में आईपीएल 2020 में टीम ने दिनेश कार्तिक की अगुआई में इससे कुछ बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार मैच जीते थे और तीन गंवाए थे, लेकिन फिर उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान मॉर्गन को टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई.

Related Articles

Back to top button