adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra News- मुख्यमंत्री ने आदिवासी सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

Sonbhadra News- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सोनभद्र पहुंचे। वे चोपन के रेलवे मैदान में आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। इस दौरान सीएम योगी ने 548 करोड़ की 432 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया।
इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सोनभद्र से सटे बिहार की जनता-जनार्दन ने जो फैसला दिया है, वह बताता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास, सुशासन के लिए कैसे काम कर रही है। यूपी-बिहार सांझी संस्कृति के पर्याय हैं। जिस तरह श्रीराम और माता जानकी का संबंध अटूट है, उतना ही अटूट संबंध यूपी-बिहार का भी है।
कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा के प्रति भी हमारी उतनी हीं अटूट श्रद्धा है। बिरसा मुंडा ने अपवा देश-अपवा राज का नारा दिया था, वह आज भी हमारा प्रेरणास्त्रोत है।
आज जनजातीय समाज तेजी से विकास में योगदान दे रहा है। आज से 125 साल पहले जब साधन-संसाधन नहीं थे, तब भी हमारा जनजातीय समाज भारत के स्वाधीनता से जुड़कर आंदोलन कर रहा था।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल, समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड जीत सिंह खरवार भी मौजूद रहे।
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में मंच पर अरुणाचल प्रदेश और सोनभद्र के कलाकारों ने आदिवासी लोकनृत्य करमा की प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।

सीएम योगी रेलवे ग्राउंड में आदिवासी सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के बाद जिले की विकास और पर्यटन पुस्तिका का भी विमोचन किए। सीएम यहां रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज के परिसर में निवेशकों, अफसरों के साथ बैठक भी लेंगे।
इन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
लोकार्पण- 79.86 करोड़ से सोन नदी पर घोरावल-शिल्पी-कोड़ारी मार्ग पर कोलिया घाट में निर्मित पुल, 25.89 करोड़ से बलुई-मीतापुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 13.68 करोड़ से उरमौरा-राजपुर रोड वाया बसौली-बहुआर-रघुनाथपुर-सिंदुरी मार्ग का चौड़ीकरण, 12.37 करोड़ से 48वीं वाहिनी पीएसी में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक का लोकार्पण, 9.62 करोड़ से पुलिस लाइन में 150 पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल-बैरक का लोकार्पण प्रमुख है।

शिलान्यास- 30.78 करोड़ से जिला ग्राम्य विकास संस्थान के अनावासीय व आवासीय भवन, 24.59 करोड़ से नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, 12.51 करोड़ से घोरावल-कोहरथा-शिवद्वार मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 11 करोड़ से नवसृजित ओबरा तहसील के आवासीय भवन, 8.54 करोड़ से थाना जुगैल में टाइप-ए के 3 और टाइप-बी के 23 आवास, 5.22 करोड़ से नगर पालिका परिषद में कल्याण मंडपम का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे चकिया विधायक कैलाश आचार्य क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व सांसद राम सकल, नरेंद्र कुशवाहा, जिला अध्यक्ष नंदलाल , जिला प्रभारी अनिल सिंह, जीत सिंह खरवार, रमेश मिश्रा ,शारदा खरवार ,अमरेश पटेल ,तीरथ राज ,नागेश्वर , विनोद खरवार,सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर ,एक संदेश सोनभद्र –
अमित मिश्रा

Related Articles

Back to top button