adevertisment Adevertiisment banner

Mau News: रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

Mau News: आज जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय पुरुष तथा घोसी के टड़ियाव स्थित 100 शैय्या युक्त हॉस्पिटल में ओपीडी, आईपीडी, सामान्य प्रसव, सिजेरियन प्रसव, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, मेजर सर्जरी, माइनर सर्जरी आदि की उपलब्धियां पर विस्तृत चर्चा की गई।

साथ ही इन चिकित्सालयों के एजेंडा बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। कुछ प्रस्तावो का इस बैठक के दौरान अनुमोदन भी किया गया। जिला महिला चिकित्सालय के रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि डाटा ऑपरेटर की तैनाती न होने के कारण असुविधा हो रही है। जिलाधिकारी ने विभाग से आउटसोर्सिंग के माध्यम से डाटा ऑपरेटर की तैनाती हेतु पत्राचार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्सालय परिसर में बने सीवर एवं नाली सड़क की खराब स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को इस संबंध में अपने स्तर से कार्रवाई करने को कहा। जिला चिकित्सालय पुरुष के रोगी कल्याण समिति की चर्चा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि गत वर्ष की पूर्ण उपलब्धियां के सापेक्ष इस वर्ष नवंबर माह तक बेहतर प्रगति ओपीडी, आईपीडी,अल्ट्रासाउंड, एक्सरे,सीटी स्कैन,मेजर सर्जरी, माइनर सर्जरी एवं पैथोलॉजी में हुई है।

उन्होंने जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग की जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को अनवरत ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध हो सके। इस हेतु जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने को कहा साथ ही इस संबंध में शासन से पत्राचार के भी निर्देश दिए। टड़ियाव घोसी स्थित सौ शैय्या बेड अस्पताल की समीक्षा के दौरान संबंधित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि महिला डॉक्टर की तैनाती न होने के कारण संस्थागत प्रसारण नहीं हो पा रहे हैं। अन्य बहुत सी सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही है।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने घोसी नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा सचिव उत्तर प्रदेश हॉकी ओमेंद्र सिंह से भी विचारों को साझा किया तथा उनका फीडबैक भी लिया। रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान उन्होंने समस्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को समय से डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा रोगियों से सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए।इसके अलावा उन्होंने रेफरल मामलों में भी कमी लाने को कहा। अनावश्यक रूप से मामलों को रेफर करने से बचने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला चिकित्सालय पुरुष, जिला महिला चिकित्सालय तथा टड़ियाव घोसी स्थित अस्पताल के सीएमएस सहित घोसी के नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button