Sonbhadra News: राबर्ट्सगंज मंडी अग्निकांड: 40 लाख के नुकसान का दावा, सपा पूर्व विधायक ने सरकार से की भरपाई की मांग
Sonbhadra News: Robertsganj Mandi fire incident: Loss estimated at ₹40 lakh; former SP MLA demands compensation from the government.
Sonbhadra News:राबर्ट्सगंज मंडी में लगी भीषण आग को लेकर सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने सरकार और मंडी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और मंडी प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों एवं व्यापारियों की मेहनत और आजीविका को भारी नुकसान पहुंचा है।
कुशवाहा के अनुसार इस अग्निकांड में लगभग 40 लाख रुपये की उपज, फसल, साग-सब्जी, फल एवं अन्य सामान जलकर नष्ट होने की जानकारी सामने आई है।
उन्होंने सबसे गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब क्यों थे? यदि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? मंडी प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
समाजवादी पार्टी की प्रमुख 5 मांगें: पूरे अग्निकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।, मंडी में सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के खराब होने के मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।, प्रभावित किसानों और व्यापारियों के नुकसान का तत्काल निष्पक्ष आकलन कराया जाए।, पीड़ित किसानों एवं व्यापारियों को बिना देरी किए उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपनी आजीविका दोबारा शुरू कर सकें, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंडी में अग्निशमन एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
पूर्व विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों और व्यापारियों के साथ खड़ी है। अन्नदाता और मेहनतकश व्यापारियों को प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा भुगतने के लिए अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। सरकार तत्काल कार्रवाई कर जिम्मेदारी तय करे और पीड़ितों को न्याय एवं मुआवजा सुनिश्चित करे।
Read Also-Sports Cricket-आईसीसी टी-20 रैंकिंग में श्री चरणी और दीप्ति शर्मा का दबदबा बरकरार
रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र



