Mau Congress Meeting : कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर मऊ में विचार गोष्ठी, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

Mau Congress Meeting : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। इसके उपरांत कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कांग्रेस के संघर्षपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा में कांग्रेस की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश का भविष्य है और वर्तमान समय में राहुल गांधी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने संगठन की आगामी रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को समाप्त करने के प्रयासों के खिलाफ जनआंदोलन चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला कमेटी, पीसीसी एवं एआईसीसी सदस्यों के चयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय एवं एसआईआर की बैठकों में भाग लेने के लिए हफीजुर्रहमान और सुहेल अहमद एडवोकेट को नामित किया गया।
इसके अतिरिक्त अमरनाथ योगी को कार्यालय सचिव नियुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में सुहेल नोमानी, हरिश्चंद्र यादव, सतिराम यादव, परशुराम यादव, सुहेल अहमद, मनोज गिहार, हफीजुर्रहमान, अमरनाथ योगी, जावेद खान, रूबी निशा, महक पांडे, आकृति, अभिषेक भारती, चंदन, कृष्णा, आरती, नीतू, पायल, नजीर अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पाण्डेय ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मनोज गिहार द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button