adevertisment Adevertiisment banner

WOMENS-HERO-HOCKEY-INDIA-LEAGUE-2025-26- श्राची बंगाल टाइगर्स ने जीत से किया अभियान का आगाज

WOMENS-HERO-HOCKEY-INDIA-LEAGUE-2025-26- श्राची बंगाल टाइगर्स ने वीमेंस हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2025-26 सीजन की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। टीम ने रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मुकाबले में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से हराया।

मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना की स्टार खिलाड़ी अगुस्टिना गोरजेलानी ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दमदार ड्रैग फ्लिक के जरिए दागा। इसके बाद पूरे मैच में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन श्राची बंगाल टाइगर्स की मजबूत डिफेंस को भेदने में नाकाम रही।

शुरुआत में दोनों टीमों के बीच मिडफील्ड में कड़ी टक्कर देखने को मिली। धीरे-धीरे सूरमा क्लब ने दबाव बनाया और लगातार सर्कल में एंट्री ली, हालांकि वे मौके को गोल में नहीं बदल सके। दूसरी ओर, टाइगर्स ने मौके का फायदा उठाते हुए पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिसे गोरजेलानी ने गोल में तब्दील कर बढ़त दिलाई।

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में सूरमा क्लब ने कई पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए, लेकिन श्राची की डिफेंस और गोलकीपिंग ने उन्हें सफलता नहीं मिलने दी। अंतिम क्वार्टर में भी सूरमा ने बराबरी की पूरी कोशिश की, लेकिन टाइगर्स ने संयमित खेल दिखाते हुए बढ़त बरकरार रखी।

आखिरी मिनटों में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर भी सूरमा गोल नहीं कर सकी और श्राची बंगाल टाइगर्स ने 1-0 से जीत दर्ज कर सीजन का शानदार आगाज किया

WOMENS-HERO-HOCKEY-INDIA-LEAGUE-2025-26-Read Also-

Related Articles

Back to top button