Ayushman Vandana Card: क्या है आयुष्मान वंदना कार्ड? 70 साल से ऊपर वालों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज, जानें अप्लाई करने का तरीका

Ayushman Vandana Card: सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के तहत अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नई पहल सामने आई है, जिसे आयुष्मान वंदना कार्ड के नाम से जाना जा रहा है। यह कार्ड खासतौर पर 70 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बनाया गया है, ताकि उन्हें बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस योजना के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा मिलती है।

आयुष्मान वंदना कार्ड की खास बात यह है कि इसके लिए आय या पेशे की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। यानी चाहे कोई व्यक्ति सरकारी सेवा से रिटायर हो, निजी व्यवसाय करता हो या उसकी नियमित आय न हो, अगर उसकी उम्र 70 साल या उससे ज्यादा है तो वह इस योजना का लाभ ले सकता है। इसका उद्देश्य बुजुर्गों को आर्थिक बोझ से राहत देना और समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है।

Ayushman Vandana Card कैसे करें अप्लाई?

 Ayushman Vandana Card के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके OTP के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के वरिष्ठ नागरिक वाले विकल्प पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर व कैप्चा भरें। यदि पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो Fresh Enrolment पर जाकर नई एंट्री करें। आगे e-KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसमें दिए गए विकल्पों में से किसी एक को चुनकर सत्यापन किया जाता है। सभी जानकारी भरने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप किसी अन्य योजना का लाभ ले रहे हैं, यहां None of the above चुनकर आगे बढ़ें। अंत में परिवार के सदस्यों की डिटेल्स जोड़कर प्रक्रिया पूरी करें। Enrolment Process Complete का मैसेज मिलने के कुछ ही समय बाद आप अपना Ayushman Vandana Card डाउनलोड कर सकते हैं।

यह योजना बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button