Job Alert: दिल्ली हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती, 23 फरवरी तक करें आवेदन
Job Alert: दिल्ली हाई कोर्ट ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार नौकरी का मौका दिया है। कोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक Junior Judicial Assistant और Restorer के कुल 152 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए 62 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 12 पद, OBC के लिए 44 पद, SC के लिए 20 पद और ST वर्ग के लिए 14 पद निर्धारित किए गए हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थियों को अंग्रेजी टाइपिंग का अच्छा ज्ञान होना चाहिए और कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड अनिवार्य रखी गई है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से लेकर 93,200 रुपये प्रतिमाह तक आकर्षक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 1300 रुपये शुल्क देना होगा।
भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसके बाद मुख्य परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 23 फरवरी 2026 तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। इसलिए योग्य अभ्यर्थी समय रहते आवेदन जरूर करें।
Written By: Kalpana Pandey



