Entertainment News: हार्दिक पंड्या के नए टैटू ने बढ़ाई चर्चा, ‘M’ अक्षर को लेकर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से जोड़े जा रहे कयास

Entertainment News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी नई तस्वीर में गर्दन पर बना ‘M’ अक्षर का टैटू फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि यह टैटू उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के नाम से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इस बारे में हार्दिक या माहिका की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या का नाम कई बार अलग-अलग लोगों के साथ जोड़ा गया। कुछ समय पहले उनका नाम जैस्मिन वालिया के साथ भी चर्चा में रहा, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। फिलहाल सोशल मीडिया पर माहिका शर्मा के साथ उनकी तस्वीरें और इंटरैक्शन को देखकर फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं।

हार्दिक द्वारा शेयर की गई नई हेयरकट वाली फोटो में गर्दन पर ‘M’ का टैटू साफ नजर आया, जिसके बाद फैंस ने इसे माहिका शर्मा से जोड़ना शुरू कर दिया। माहिका शर्मा अक्सर भारत के मैचों के दौरान स्टेडियम में हार्दिक को सपोर्ट करती दिखाई देती हैं। 24 वर्षीय माहिका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में पढ़ाई करने के बाद मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। वह कई म्यूजिक वीडियो, विज्ञापनों और इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं और योगा ट्रेनर के तौर पर भी सक्रिय हैं।

Also Read: Political News: लोकसभा में राहुल गांधी पर घमासान, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दिया सदस्यता खत्म करने का नोटिस

वहीं क्रिकेट की बात करें तो हार्दिक पांड्या इस समय टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, हालांकि उस मुकाबले में हार्दिक बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। इसके बावजूद वह दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं और गेंद व बल्ले दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। भारतीय टीम 12 फरवरी को अपने अगले मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जहां फैंस को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button