adevertisment Adevertiisment banner

ICC टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचा इंग्लैंड, भारत टॉप पर कायम

नई दिल्ली। टीम इंडिया गुरुवार को जारी आईसीसी टीम रैंकिंग के एनुअल अपडेट के बाद नंबर एक पर बरकरार है. भारत 24 मैचों में 121 रेटिंग पॉइंट के साथ टेबल में टॉप पर है. विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया के बाद न्यूजीलैंड की टीम 120 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है. कीवी टीम ने 18 टेस्ट से 2166 अंक हासिल किए हैं. इंग्लैंड 109 रेटिंग के साथ आस्ट्रेलिया को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. चौथे स्थान पर आस्ट्रेलिया (108 रेटिंग) है.

पाकिस्तान (94 रेटिंग) पांचवें, जबकि वेस्टइंडीज (84 रेटिंग) दो स्थानों की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गया है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका (80 रेटिंग) एक नंबर खिसकर सातवें और श्रीलंका (78 रेटिंग) भी एक पायदान खिसकर आठवें नंबर पर हैं. इसके बाद बांग्लादेश (46 रेटिंग) नौवें नंबर और ज़िम्बाब्वे (35 रेटिंग) 10वें नंबर पर है.

आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में तीन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाई थी जगह
गौरतलब है कि हाल ही में जारी की गई आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में तीन भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी जगह बनाई थी. भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में छठ स्थान हासिल किया था. भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपना 5वां नंबर बरकरार रखा था, जबकि रोहित शर्मा ने भी छठे स्थान पर ऋषभ पंत और न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स के साथ संयुक्क रूप से अपनी जगह बनाई. तीनों के 747 रेटिंग पॉइंट्स रहे.

रैंकिंग के टॉप पर 919 रेटिंग पॉइंट्स न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन रहे थे. दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ और तीसरे नंबर पर मार्नस लैबुशन रहे. वहीं इंग्लैंड के कप्तान ने भी टॉप 10 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनायी है और वे पांचवे नंबर पर रहे. वहीं भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा 14 वें और अजिंक्य रहाणे 15 वें नंबर पर रहे थे.

Related Articles

Back to top button