गोरखपुर में MBBS छात्र आकाश पांडेय की सड़क हादसे में मौत, DMA ने जताया गहरा शोक

गोरखपुर: गोरखपुर में तृतीय वर्ष के एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु से चिकित्सा समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। एक होनहार युवा, जो भविष्य में चिकित्सक बनने की राह पर अग्रसर था, उसका इस तरह असमय निधन पूरे मेडिकल समुदाय को झकझोर देने वाला बताया जा रहा है।

डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (DMA) ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। संगठन ने कहा कि एक युवा मेडिकल छात्र की इस प्रकार असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है और यह पूरे समाज के लिए भी चिंताजनक है।

DMA के प्रतिनिधियों डॉ. सूरज चौहान, डॉ. इशमीत कौर, डॉ. भारत गुप्ता, डॉ. आर्यन श्रीवास्तव और डॉ. हर्ष जायसवाल ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक होनहार छात्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत बेहद दुखद है और इससे चिकित्सा समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है।

संगठन ने इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस और गोरखपुर प्रशासन द्वारा की जा रही त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की है। साथ ही DMA ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पूरे मामले की जांच पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से की जाए, ताकि दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिल सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Also Read: नीतीश कुमार: एक अधूरी विदाई की कहानी

DMA का कहना है कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और समय पर न्याय न केवल पीड़ित परिवार के लिए जरूरी है, बल्कि इससे समाज में कानून और व्यवस्था के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।

डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि इस प्रकरण में सच्चाई सामने आएगी और प्रशासन उचित कार्रवाई करते हुए न्याय सुनिश्चित करेगा। संगठन ने प्रशासन से मामले की जांच को प्राथमिकता देने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button