शाहरुख खान के साथ काम करना हर अभिनेता का सपना: ‘किंग’ में कास्टिंग पर बोले सौरभ शुक्ला

Bollywood News:अभिनेता सौरभ शुक्ला जल्द ही शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने फिल्म और शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।

सौरभ शुक्ला ने कहा कि शाहरुख खान के साथ काम करना लगभग हर अभिनेता का सपना होता है। उनके मुताबिक अगर किसी कलाकार को शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिले तो बहुत कम लोग होंगे जो इसे ठुकराना चाहेंगे।

अभिनेता ने बताया कि फिल्म ‘किंग’ बड़े स्तर पर बनाई जा रही है और इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार और तकनीकी लोग काम कर रहे हैं। इसी वजह से यह प्रोजेक्ट काफी खास माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आ सकती हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Read Also-एआई का डार्क साइड: क्या चैटजीपीटी और जेमिनी जैसे टूल यूजर्स को गैर-लाइसेंस जुए वाली साइट्स की ओर भेज रहे हैं?

Related Articles

Back to top button