Pratapgarh News:दहेज हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
बाघराय पुलिस की कार्रवाई, नहर पुलिया के पास से पकड़े गए आरोपी
Pratapgarh News:जनपद के थाना बाघराय पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें थाना क्षेत्र के करैनी महमदपुर भाव रोड स्थित नहर पुलिया, ग्राम सराय बबुइन के पास से पकड़ा।
दहेज की मांग को लेकर हुई थी हत्या
पुलिस के अनुसार प्रयागराज जिले के थाना होलागढ़ क्षेत्र के अरुऑव गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 19 जनवरी 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना बाघराय में मुकदमा संख्या 54/2026 धारा 85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
-
भोला पटेल (32 वर्ष) पुत्र राम सजीवन पटेल
-
राम सजीवन पटेल पुत्र स्व. ननकू राम पटेल
-
सुभाष पटेल (25 वर्ष) पुत्र राम सजीवन पटेल
तीनों आरोपी थाना बाघराय क्षेत्र के साहू की चरही महमदपुर गांव के निवासी हैं।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवीदयाल कश्यप, कांस्टेबल संदीप कुमार और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार पांडेय शामिल रहे।
Read Also-उप्र कैबिनेट : सरकारी कर्मचारियों को हर वर्ष अपनी अचल संपत्ति की जानकारी देना होगा अनिवार्य
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता



