Ayodhya-राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी, तैयारियों का करेंगे निरीक्षण

After visiting Hanumangarhi and Shri Ram Janmabhoomi, the Chief Minister will hold a review meeting with the officials.

Ayodhya-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री यहां पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लगभग सुबह 10:05 बजे अयोध्या पहुंचेंगे।

हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि में करेंगे दर्शन-पूजन

यहां पहुंचने के बाद वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि मंदिर में भी भगवान श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का करेंगे निरीक्षण

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री 19 मार्च को प्रस्तावित महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह वहां की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात तथा अन्य जरूरी तैयारियों का जायजा लेंगे।

अधिकारियों के साथ होगी समीक्षा बैठक

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री राम जन्म भूमि परिसर में बने (पी.एफ.सी. सभागार) में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पार्किंग, प्रोटोकॉल व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण और बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Read Also-New West Asia Conflict: पश्चिम एशिया संकट के बीच ऑस्ट्रेलिया में फंसी ईरान की महिला फुटबॉल टीम, ट्रंप ने की बड़ी अपील

Related Articles

Back to top button